मध्य प्रदेश

Crime News : जिला अस्पताल में दिनदहाड़े ट्रेनी नर्स की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी…

नरसिंहपुर : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। नर्स की ट्रेनिंग ले रही 18 वर्षीय छात्रा संध्या चौधरी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। संध्या, जो बाहरी रोड की रहने वाली थी और एमएलबी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी, नियमित रूप से अस्पताल के ड्यूटी रूम के सामने प्रशिक्षण लेती थी।

बता दें कि दोपहर करीब 3 बजे एक काली शर्ट पहने अज्ञात युवक ने अस्पताल परिसर में प्रवेश किया और बिना किसी हिचकिचाहट के संध्या पर धारदार चाकू से हमला बोल दिया। गले पर सीधा वार करते हुए उसने मौके पर ही छात्रा की जान ले ली। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, जिसमें संध्या के निजी जीवन और किसी पुरानी रंजिश की संभावना भी शामिल है। यह वारदात दिनदहाड़े होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है, और वे पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी के साथ इस हाल में मिली होने वाली दुल्हन, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें

मुरैना : शादी को लेकर दूल्हा हो या दुल्हन दोनों में बड़ा ही उत्साह रहता है। अपनी…

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

1 of 40