Raipur

CG News : नागलोक बना घर, नाग – नागिन के साथ 35 बच्चों का कुनबा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा…

रायपुर : राजधानी रायपुर के आरंग से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम देवरी में एक हैरान करने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया। यहां इंद्रकुमार साहू के घर में एक दो नहीं, बल्कि एक पूरे नाग परिवार ने डेरा डाल रखा था। इस परिवार में नाग-नागिन के साथ उनके लगभग 35 छोटे-छोटे बच्चे शामिल थे। यह अनोखी घटना तब सामने आई जब घर में लगातार सांपों के दिखने की वजह से परिवार ने जांच शुरू की।

बता दें कि कुछ दिन पहले इंद्रकुमार को अपने घर में दो छोटे नाग सांप दिखे, जिन्हें उन्होंने बाहर निकालकर छोड़ दिया। बारिश का मौसम होने के कारण सांपों का आना सामान्य समझा गया, लेकिन जब अगले दिन भी यही स्थिति बनी रही, तो मामला गंभीर लगा। इंद्रकुमार ने गांव के एक सांप पकड़ने में माहिर व्यक्ति को बुलाया। घर की गहन जांच में एक कमरे की टाइल्स के नीचे गड्ढे की आशंका हुई। जब टाइल्स हटाई गईं, तो जो नजारा सामने आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए।

घर के दो कमरों में नाग-नागिन और उनके 35 बच्चों ने अपना बसेरा बना रखा था। यह पूरा नागलोक टाइल्स के नीचे छिपा हुआ था। परिवार ने तुरंत टाइल्स तोड़कर सांपों के बिलों की खोदाई शुरू की और सभी सांपों को बाहर निकाला। इस अनोखी घटना की सूचना डायल 112 के जरिए आरंग पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सांप पकड़ने वाली टीम की मदद से सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 132