मध्य प्रदेश

25 दिन 119 Call : क्या लव ट्राएंगल की वजह से हुई राजा की हत्या? कौन है संजय जिससे सोनम फ़ोन पर करती थी बात…

इंदौर/शिलांग : सोनम ने हनीमून के बहाने अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची। वह शादी की तैयारियों के साथ-साथ हत्या की योजना भी बना रही थी। सोनम ने राजा के परिवार को कभी भनक नहीं लगने दी कि वह क्या सोच रही है। वह सुपर कॉरिडोर के अवंति रेस्टोरेंट में राजा के साथ हत्या की योजना पर चर्चा करती थी और बाद में शादी की खरीदारी के लिए निकल पड़ती थी। अप्रैल में इस रेस्टोरेंट में दो बार मीटिंग हुई, जिसमें एक बार विशाल भी शामिल था।

यहीं पर 23 मई को राजा की हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया गया। सोनम ने राजा और विशाल के साथ मिलकर हत्या के बाद छिपने और सिलीगुड़ी में अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस ने सोलहवें दिन साजिश का पर्दाफाश कर दिया। सोनम एक अन्य व्यक्ति, संजय वर्मा, से भी लगातार संपर्क में थी। संजय की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मार्च में सोनम ने संजय से 119 बार फोन पर बात की थी। सोनम का भाई गोविंद कहता है कि वह किसी संजय को नहीं जानता।

पुलिस जांच में पता चला कि 1 से 25 मार्च के बीच सोनम ने संजय वर्मा को 119 कॉल किए। संजय जवाहर मार्ग का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन उसका नंबर अब बंद है। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय का सिम सोनम ने इस्तेमाल किया होगा और उस नंबर पर राजा से बातचीत होती रही होगी। सोनम जितेंद्र रघुवंशी के बैंक खाते का भी उपयोग करती थी। संजय का सोनम की फर्म से कोई संबंध नहीं है। पुलिस संजय की भूमिका और उसकी असल पहचान का पता लगाने में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39