मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी डरा-धमकाकर दो बच्चों की माँ को होटल ले गया इंस्टाग्राम फ्रेंड, फिर जो हुआ जान ….

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 29 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने शुरुआत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला एक ही आरोपी द्वारा ज़्यादती करने का पाया गया है। पीड़िता दो बच्चों की मां है और आरोपी उसे पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम के जरिए परेशान कर रहा था। घटना के बाद आरोपी महिला को बदहवास हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकली थी युवती

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की तलाश के बीच वह रात करीब ढाई बजे बेसुध हालत में घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में सामने आया कि आरोपी हरीश खान ने महिला को डरा-धमकाकर अपने साथ एक होटल ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट भी की।

इंस्टाग्राम पर हुई थी आरोपी से पहचान

पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला की पहचान आरोपी से करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। कुछ समय बातचीत के बाद महिला ने उससे संपर्क बंद कर दिया था, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने उसे मिलने बुलाया और डराकर अपने साथ ले गया था। शुरुआती जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, यह मामला एक ही आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी हरीश खान की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है वहीँ पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस का कहना है की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

होटल के कमरे में …. इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक…

1 of 30