मध्य प्रदेश

पांच भाइयों के घर में अचानक लग जाती है आग, हर रात धधकने लगते हैं कपड़े और बिस्तर, प्रशासन हैरान … तांत्रिक भी परेशान देखे वायरल वीडियो

ग्वालियर : शहर से 30 किमी दूर आंतरी गांव में आग लगने का ऐसा रहस्यमय मामला सामने आया है जिसने ना सिर्फ गांव वालों की बल्कि प्रशासन की भी नींद हराम कर दी है। यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों के घरों में बीते कई दिनों से बिना किसी कारण के आग लग रही है। कपड़े, बिस्तर और खाने का सामान खुद-ब-खुद जल जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि ना घर में कोई चूल्हा चलता है और ना ही कहीं कोई शॉर्ट सर्किट होता है। आलम ऐसा है कि परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

सूचना मिलने से पहुंची प्रशासन की टीम के हाथ भी कुछ नहीं लगा। वहीं, ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते तांत्रिकों को भी बुलाया, लेकिन वो भी कुछ बता नहीं पाए। सुरक्षा के लिए पानी से भरा टैंकर तैनात कर दिया गया है और फायर ब्रिगेड को अलर्ट पर रखा गया है। अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

अचानक सभी घरों में लगती है आग

दअरसल घटना ग्वालियर जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित आंतरी गांव की है, जहां रहने वाले पांच भाई कल्याण सिंह बघेल, सेवाराम बघेल, कामता प्रसाद बघेल, महेंद्र बघेल और लक्षीराम बघेल के घरों में बीते कई दिनों से रहस्यमयी आग लग रही है। सबसे पहले कल्याण सिंह के घर में कपड़े और बिस्तर में अचानक आग लग गई। कुछ देर बाद दूसरे भाई सेवाराम के घर में रखे खाने का सामान जलने लगा। देखते ही देखते पांचों भाइयों के घर आग की चपेट में आ चुके हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि घर में न कोई शॉर्टसर्किट है, न चूल्हा जल रहा है फिर भी अचानक सामान में आग लग जा रही है।

रात भर जागते हैं परिवार के लोग

ग्रामीणों की मानें तो आग इतनी अचानक लगती है कि बुझाने का मौका भी नहीं मिलता। डर के मारे परिवार के लोग अब रात भर जागते रहते हैं। घर के अंदर सोना खतरे से खाली नहीं लग रहा, इसलिए सभी सदस्य घर के बाहर खुले में सो रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अगर अपना सामान पड़ोसी के घर रख दिया जाए तो वहां भी वही सामान जल जाता है। गांव में इस रहस्यमयी आग से दहशत का माहौल है। वहीं, अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने इसे भूत-प्रेत या जादू-टोने का असर मान लिया है। इसके चलते गांव में कई तांत्रिकों को बुलाया गया। तांत्रिकों ने पूजा-पाठ और टोटके भी किए। लेकिन आग लगने का असली कारण कोई नहीं बता पाया। लोग अब अपने घरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हो गए हैं।

प्रशासन के पल्ले नहीं पड़ रहा मामला

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पानी से भरा टैंकर खड़ा कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि आग फैलने पर तुरंत काबू पाया जा सके। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के लिए अपने-अपने घरों में बर्तनों में पानी भरकर रख लिया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी।

अधिकारियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट, किसी रासायनिक प्रतिक्रिया या किसी और वैज्ञानिक कारण से आग लग सकती है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सैंपल लेगी और बिजली के तारों की भी जांच होगी। फिलहाल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। गांव में पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। लेकिन जब तक आग का असली कारण सामने नहीं आता, ग्रामीणों का डर कम होने का नाम नहीं ले रहा। गांव में हर कोई इसी सवाल में उलझा है कि आखिर एक ही परिवार के पांच घरों में बिना वजह आग कैसे लग रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

Breaking : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रतलाम : रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान…

1 of 33