मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, प्रदेश भर में जारी हुई बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में रेड और 15 जिलों में आरेंज अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कुछ दिनों पहले जहां प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में था और अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब मौसम में आई राहत के चलते तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अधिकतम तापमान घटकर लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजनांदगांव में 36.8 डिग्री, रायपुर में 38.6 डिग्री, गरियाबंद में 38.1 डिग्री, बालोद में 37.6 डिग्री और सुकमा में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। तापमान में इस गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

हालांकि राहत के साथ-साथ मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए विभाग ने तीन अलग-अलग स्तरों पर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुल 11 जिलों में रेड अलर्ट, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। यह अलर्ट राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की तीव्रता के आधार पर जारी किया गया है।

रेड अलर्ट वाले जिले:

बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोरबा, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

येलो अलर्ट वाले जिले:

बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेषकर बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से बचने की अपील की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, अगले 3 घंटे गरज – चमक, तेज हवा और आकाशीय बिजली का खतरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 4