सोशल मीडिया

Viral Video : मोबाइल में अपने नहाने का अश्लील वीडियो देख हैरान रह गई महिला, नाबालिग ने शूट कर किया वायरल

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में हुए एक हैरान कर देने वाले कारनामे ने एक महिला को परेशान कर दिया है। दरअसल, यहां एक नाबालिग ने एक महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मोबाइल में वीडियो देखकर महिला को इस बात की जानकारी हुई तो वह खुद हैरान रह गईं।

फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की है। मामले में धारा 67, 351(3), 77 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में जिसने भी इस घटना के बारे में सना वह हैरान रह गया। लोगों के अनुसार कम उम्र में किए जा रहे ऐसे अपराध समाज के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।

नाबालिग लड़के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप

बता दें कि महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की यह घटना है। महिला ने नाबालिग लड़के पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नाबालिग पर मारने-पीटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला को तनिक भी नहीं लगी भनक

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला विधवा हैं। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर की दोपहर में वह स्नान कर रही थी। तभी उनके ही गांव के एक नाबालिग लड़के ने चुपके से उनका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला को तनिक भी भनक नहीं लगी। नाबालिग लड़के ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो महिला को भी इसकी जानकारी हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले PM मोदी ने मंच पर किसके पैर छुए? जानें उनके बारे में

कोलकाता : पीएम मोदी कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह…

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

1 of 18