LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है तेज बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर खत्म होता नजर आ रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट होने के चलते ठंड में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आज भी छत्तीसगढ़ के करीब 11 जिलों में बारिश की सम्भावना जताई गई है, जबकि राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर के आसमान में बदल छाए हुए है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर और सरगुजा समेत प्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने और हवाएं चलने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में अब ठंड बढ़ते जा रही है। बढ़ती ठंड के चलते लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालने भी शुरू कर दिए हैं।

मौसम विभाग ने की जनता से बात

मौसम विभाग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश में चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर देखने को मिलेगा और इसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले एक बार मौसम जरूर देख ले और बारिश के समय सावधानी जरूर बरतें।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

CG Weather News Update Today : प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

1 of 20