सोशल मीडिया

Viral Video : कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले PM मोदी ने मंच पर किसके पैर छुए? जानें उनके बारे में

कोलकाता : पीएम मोदी कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी ने मंच पर एक बुजुर्ग शख्स के पैर छुए और शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। ऐसे में सभी लोग ये जानने में दिलचस्पी लेने लगे कि आखिर ये बुजुर्ग शख्स कौन है।

कौन है ये शख्स?

पीएम मोदी ने मंच पर जिनके पैर छुए, उनका नाम माखनलाल सरकार है। वह 98 साल के हैं और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक हैं। पीएम मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया। माखनलाल सरकार ने पार्टी के काफी काम किया है। साल 1952 में, उन्हें भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया था। माखनलाल सरकार स्वतंत्रताोत्तर भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी नेताओं में से एक हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

1 of 21