Janjgir - Champa

Viral Video : प्लांट में दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल वन विभाग अलर्ट देखे पूरा वीडियो

जांजगीर चांपा : अटल बिहारी विद्युत प्लांट मड़वा में तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ प्लांट परिसर के वॉच टावर नंबर 5 के पास दिखाई दिया। आज दोपहर एक निजी सुरक्षाकर्मी ने भी तेंदुए को देखने की पुष्टि की, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन घने इलाके और अंधेरे के कारण तेंदुए का पता नहीं चल सका। फिलहाल टीम ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और सुबह होते ही फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

वन विभाग और सुरक्षा कर्मियों ने प्लांट परिसर से जुड़े आसपास के गांवों के लोगों से अपील की है कि वे पूरी तरह सतर्क और सुरक्षित रहें। रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलें, और अगर तेंदुआ दोबारा दिखाई दे, तो तुरंत 112 या नजदीकी वन विभाग को सूचना दें। अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बरतना बेहद जरूरी बताया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17