Uttar Pradesh

Viral News : शादी के 10 दिन बाद पत्नी ने की फर्माइश.. होटल चलो जी खाएंगे समोसे और कर गई खेल

मुगलसराय : उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पति के साथ बाजार गई और मौके का फायदा उठाकर अचानक गायब हो गई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला का पति शमशेर चौहान सैदपुरा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 4 जून को मवई खुर्द गांव की रहने वाली खुशी नाम की युवती से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी।

शॉपिंग के बहाने बाजार पहुंची, फिर हुई लापता

शमशेर ने बताया कि 14 जून को उसकी पत्नी ने सिरदर्द की शिकायत की और डॉक्टर के पास चलने को कहा। इलाज के बाद खुशी ने बाजार में शॉपिंग करने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) बाजार पहुंचे। बाजार में कुछ खरीदारी के बाद वे काली माता मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे। वहां समोसे का ऑर्डर देने के बाद खुशी ने वॉशरूम जाने की बात कही और ऊपर चली गई।

लेकिन, काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आई, तो शमशेर ने उसे ढूंढना शुरू किया। शमशेर ने रेस्टोरेंट के तीसरे फ्लोर तक जाकर तलाश की, लेकिन खुशी का कोई पता नहीं चला। आसपास के इलाके में भी खोजबीन की, पर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह घर लौट आया और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

दिन भर बक्से में और रात होते ही साली के बिस्तर पर आ जाता था जीजा.. सुबह होते तक चलता था रोमांस, ऐसे हुआ खुलासा

जालौन:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने…

महिलाओं की लगी लॉटरी, खाते में आएंगे 50 हजार रुपये! चुनाव से पहले सरकार डालेगी 20 हजार की पहली किस्त

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिला वोटरों को…

होटल में हिंदू संगठन का छापा नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

मेरठ : यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 27