नई दिल्ली : नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत मानी जा रही है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी। वहीं,धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके का रिएक्शन सामने आया है।
अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए। दीपके मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। लेकिन शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। कहते थे कब तक बैठोगे। 36 दिन हर दिन मुझसे सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा। लेकिन सरकार झुक गई। इस खबर के बाद से विरोध प्रदर्शन स्थल पर खुशी और जश्न का माहौल है।
जंतर-मंतर पर खुशी से झूम उठे अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘लोकतंत्र की जीत हुई’ हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि उनकी दो मांगे अभी भी अधूरी है।
1. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए ✅
2. आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये – पेंडिंग
3. विरोध प्रदर्शन करने वाले किसी भी छात्र के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं – पेंडिंग
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। लेटर में लिखा है, “…यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज दिया है…”











































