Bilashpur

CG Viral Video : CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर! छात्र को टक्कर मारकर कई फीट उछाला, फिर जो हुआ… वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सडक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की रफ्तार और टक्कर की साफ देखी जा सकती है। इस पूरे मामले में स्कूटी सवार छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कई फीट ऊपर हवा में उछल गया छात्र

हादसा इतना भीषण था कि कार की सीधी टक्कर लगते ही छात्र कई फीट ऊपर हवा में उछल गया और सड़क पर जा गिरा। छात्र को रौंदने के बाद भी कार की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगा और वह सीधे सामने खड़ी एक स्कूल बस से जा टकराई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

नाबालिग चला रहा था कार

अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम छात्र ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे के वक्त कार एक नाबालिग चला रहा था। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।

बिलासपुर शहर के स्मार्ट रोड पर कार चला रहे नाबालिग ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसकी बाद में मौत हो गई। बिलासपुर शहर में अधिकतम स्पीड 20-25 किलोम तय है, पर नाबालिग आरोपी 100 की स्पीड से कार चला रहा था।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : केंद्रीय जेल से रिहा हुए 21 उम्रकैद के कैदी, 14 साल की सजा और अच्छे आचरण पर मिला नई जिंदगी का मौका

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे की याचिका खारिज, पद से हटाने का आदेश बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद…

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 302 किलो गांजा और 21 हजार से अधिक नशीली दवाएं नष्ट, बुलडोजर चलाकर किया डिस्पोजल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने…

भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर सुनवाई, बचाव पक्ष के आवेदन पर फैसला सुरक्षित, 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बिलासपुर…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 44