वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाही करते हुए महज एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाने पहुंचकर तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके सिर पर पेशाब भी किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि घटना के समय तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रघुनाथनगर पुलिस तत्काल हरकत में आई और शिकायत दर्ज होने के करीब एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
























