नई दिल्ली

दिल्ली के नए राज्यपाल को सात समुंदर पार से मिली बधाई …. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भेजा मुबारकबाद, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मज़बूत करने में पूर्व राजदूत के योगदान की सराहना की और उनकी नई भूमिका में सफलता की कामना की। सोशल मीडिया ट्रुथ पर ट्रंप ने कहा, “दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत संधू को बधाई! एक अनुभवी राजनयिक और अमेरिका में पूर्व राजदूत के तौर पर, उन्होंने हमेशा अमेरिका-भारत संबंधों को मज़बूत करने के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है।” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली की प्रगति का नेतृत्व करने और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता की कामना करता हूँ!”

की सभी पक्षों से सहयोग की अपील

पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने 11 मार्च को दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों से “समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण” अपनाने का आह्वान किया है। संधू को लोक निवास में दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मंच पर मौजूद थीं। इस समारोह में अन्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित थे। समारोह के बाद संधू ने मीडिया से बात की और कहा कि दिल्ली से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है।

उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की भी अपील की। उन्होंने कहा, “दिल्ली में कई संबंधित पक्ष हैं और दिल्ली मेरी ‘कर्मभूमि’ भी रही है। मैंने यहाँ पढ़ाई की है और काम भी किया है। हम सब मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।” इसी तरह नए उपराज्यपाल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार उनके मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्सुक है। गुप्ता ने कहा, “मैं माननीय उपराज्यपाल का स्वागत करती हूँ। उनकी उपस्थिति से दिल्ली के विकास की गति और तेज़ होगी।”

कौन हैं नए राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू?

दिल्ली के नए नए उप-राज्यपाल नियुक्त होने वाले तरनजीत सिंह संधू भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। वे अपने लंबे कूटनीतिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2020 से 2024 तक भारत के अमेरिका में राजदूत के रूप में काम किया और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वे श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त भी रहे थे और वॉशिंगटन में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएँ दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत दिल्ली का उप-राज्यपाल बनाया गया, जहाँ उन्होंने पूर्व LG का स्थान लिया।

आमतौर पर इस पद पर IAS अधिकारी नियुक्त होते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उनके कूटनीतिक अनुभव और बेदाग़ करियर को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी हैं। अमेरिका में चार वर्षों तक राजदूत रहने वाले तरनजीत सिंह संधू का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी ख़ास जुड़ाव रहा।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 25