Bilashpur

CG Viral Video : हाईवे बना रील स्टूडियो सोशल मीडिया की ‘हीरोइनगिरी’ को बियर उड़ाकर रैंपवॉक करना पड़ा भारी, हाईवे पर रील बनाकर पहुंच गए हवालात

बिलासपुर : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए हाईवे पर खतरनाक तरीके से रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। बिलासपुर-कोरबा हाईवे पर बीच सड़क कार खड़ी कर युवती के साथ रील बनाने के मामले में कोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवती हाईवे पर खड़ी कार के सामने और ऊपर चढ़कर रील बनाती दिखाई दे रही थी।

वीडियो में युवती बियर उड़ाते हुए रैंपवॉक करती नजर आ रही थी, वहीं कार की छत पर बैठकर भी पोज देती दिखाई दी। यह पूरा वीडियो बिलासपुर-कोरबा हाईवे का बताया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि व्यस्त हाईवे पर इस तरह की हरकतें न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे गंभीर सड़क हादसा भी हो सकता था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। कोनी थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार का नंबर ट्रेस किया।

जांच में पता चला कि वाहन सरकंडा निवासी राहुल कौशिक के नाम पर पंजीकृत है। इसके बाद पुलिस ने वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक सड़क पर वाहन खड़ा कर इस तरह रील बनाना और यातायात बाधित करना कानून का उल्लंघन है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है।

धारा 184 के तहत लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने अथवा उपयोग करने पर दंड का प्रावधान है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। हाईवे जैसे व्यस्त मार्गों पर इस तरह की गतिविधियां कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। कोनी थाना पुलिस ने आम लोगों और युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान यातायात नियमों और सार्वजनिक सुरक्षा का ध्यान रखें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : वन विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब और मटन पार्टी का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बिलासपुर : वन विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब और मटन पार्टी का मामला सामने आने…

CG News : रिश्वतखोर थानेदार ने अपराध दर्ज करने महिला से वसूले 30 हजार रूपये, आरोपी को 20 हजार रूपये लेकर छोड़ने का आरोप

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एसएसपी की सख्ती का असर थानेदारों पर नजर नहीं आ…

CG Crime : इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुर : सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने के…

1 of 45