Bilashpur

CG Crime : 82 लाख की ठगी के आरोप में नेत्री गिरफ्तार, BJP में बड़ा पद दिलाने का दिया था झांसा

बिलासपुर : पुलिस ने भाजपा में बड़ा पद और राजनीतिक नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर करीब 82.63 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी निखत परवीन शाबरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शहर के श्री विहार निवासी प्रार्थी चेतन आनंद दुबे की करीब एक साल पहले फेसबुक के जरिए निखत परवीन से पहचान हुई थी। महिला ने खुद को भाजपा का बड़ा कार्यकर्ता बताते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से करीबी संबंध होने का दावा किया।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में महिला ने एक जमीन विवाद सुलझाने में मदद कर चेतन का भरोसा जीता। इसके बाद उसने भाजपा में बड़ा पद और राजनीतिक नियुक्ति दिलाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए पार्टी फंड और अन्य खर्चों के नाम पर उसने प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में रकम लेना शुरू किया। पुलिस के अनुसार, जुलाई 2025 से अगस्त 2026 के बीच प्रार्थी ने आरोपी महिला को करीब 62.63 लाख रुपए ऑनलाइन और 20 लाख रुपए नकद दिए। रकम का कुछ हिस्सा आरोपी की बहन के बैंक खाते में भी ट्रांसफर किया गया।

लंबा समय बीतने के बावजूद जब प्रार्थी को न तो कोई राजनीतिक पद मिला और न ही नियुक्ति हुई, तो उसने महिला से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने निखत परवीन शाबरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच में महिला की किसी राजनीतिक पार्टी से वास्तविक संलिप्तता नहीं मिली है। आरोप है कि वह लोगों को प्रभावित करने और रकम ऐंठने के लिए खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ बताती थी।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी महिला पर पहले भी इसी तरह लोगों को ठगी का शिकार बनाने के आरोप लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43