Rajnandgaon

CG News : थाना के बैरक में बैठकर जाम झलका रहे थे दो आरक्षक, एसपी की बड़ी कार्रवाई, दोनों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

राजनांदगाव : जिले के दो प्रधान आरक्षकों को पर बड़ा एक्शन हुआ है। एसपी ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधि में दोनों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। दरअसल, प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और भूपेंद्र कौचे ड्यूटी के दौरान थाने में बैठकर शराब पीते पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि 25 मई की रात करीब 11 बजे सोमनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और भूपेंद्र कौचे थाना के बैरक में शराब पी रहे थे। मामला सामने आते ही एसपी अंकिता शर्मा ने बड़ा एक्शन लिया और दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसमें निलंबन अवधि में दोनों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : उधार के पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त ने डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव : राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 की मौत,एक युवती की हालत गंभीर

राजनांदगांव : छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के…

CG Crime : मां ने अपने ही बेटे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के अटल आवास कालोनी पेण्ड्री में एक दिल दहला देने वाली घटना…

CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्य​र्थी

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…

1 of 6