Bilashpur

CG Crime : हिस्ट्रीशीटर का सड़क पर तांडव, लोहे की रॉड लेकर राहगीरों को दौड़ाया गाड़ियों में की तोड़फोड़

बिलासपुर : शहर के चांदनी चौक इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर ने गुरुवार रात जमकर उत्पात मचाया। हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क पर निकले आरोपी ने राहगीरों को मारने के लिए दौड़ाया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। करीब एक घंटे तक उसका आतंक जारी रहा। हैरानी की बात यह रही कि डायल 112 की टीम के सामने भी आरोपी की दबंगई नहीं थमी। उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और हुज्जतबाजी की।

डायल 112 के सामने भी जारी रहा हंगामा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी भूपेन्द्र दुबे उर्फ पंडा उर्फ गोलू चांदनी चौक इलाके में लोहे की रॉड लेकर पहुंचा था। उसने राहगीरों को डराया-धमकाया और मारने के लिए उनके पीछे दौड़ा।

इसके साथ ही सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिस के सामने भी शांत नहीं हुआ। उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए विवाद किया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम आरोपी का नाम-पता दर्ज कर वहां से लौट गई। पुलिस के जाने के बाद भी आरोपी का उत्पात जारी रहा।

वीडियो एसएसपी तक पहुंचा, तब हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो एसएसपी तक पहुंचने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची। इसके बाद गुरुवार रात हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र दुबे को थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपी सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जिला बदर करने के निर्देश

आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे जिला बदर करने के निर्देश भी दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : वन विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब और मटन पार्टी का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बिलासपुर : वन विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब और मटन पार्टी का मामला सामने आने…

CG News : रिश्वतखोर थानेदार ने अपराध दर्ज करने महिला से वसूले 30 हजार रूपये, आरोपी को 20 हजार रूपये लेकर छोड़ने का आरोप

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एसएसपी की सख्ती का असर थानेदारों पर नजर नहीं आ…

CG Crime : इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुर : सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने के…

1 of 45