Uttar Pradesh

बॉयफ्रेंड के साथ खेत में ऐसा काम कर रही थी बड़ी बहन, तभी पड़ गई छोटी बहन की नज़र, राज़ दबाने के लिए जो किया सुनकर कांप जाएगी रूह

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 11 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जो सच सामने रखा, उसने हर किसी के पैरों तले जमीन खिसका दी। अनुष्का की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी सगी बड़ी बहन और उसका प्रेमी शिवम निकले।

खेत में मौत का खेल और बहन की गद्दारी

दरअसल पूरी घटना गुरुवार की है, जब परिवार की चारों बेटियां खेत में मेंथा की रोपाई कर रही थीं। दोपहर में तीन बहनें घर लौट आईं, लेकिन मासूम अनुष्का खेत में ही रुक गई। शाम को जब परिजन खेत पहुंचे, तो अनुष्का लापता थी। काफी तलाश के बाद उसका शव पास के गेहूं के खेत में मिला, जिसके गले पर नाखूनों के गहरे निशान थे।

सिर्फ एक राज छुपाने के लिए ले ली जान

पुलिस पूछताछ में जो हकीकत सामने आई, वह रूह कंपा देने वाली है। आरोपी बड़ी बहन अपने प्रेमी शिवम के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में थी। अचानक छोटी बहन अनुष्का ने उन्हें देख लिया और घर पर सबको बताने की बात कही। पकड़े जाने के डर और बदनामी के खौफ में बड़ी बहन ने ममता और खून के रिश्ते को ताक पर रख दिया। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही छोटी बहन का गला घोंट दिया।

फेसबुक वाला इश्क और गुमराह करने की कोशिश

जांच में पता चला कि आरोपी बहन की दोस्ती शिवम से दो महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए वे चोरी-छिपे खेत में मिल रहे थे। हत्या के बाद आरोपी बहन ने खुद ही घर जाकर अनुष्का के गायब होने का नाटक किया और पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन बयानों के विरोधाभास ने उसकी पोल खोल दी। पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

IPS Transfer : एक साथ हटाए गए 9 पुलिस अधीक्षक …. बलरामपुर के SP का भी तबादला, देर रात निकली लिस्ट तो मचा हड़कंप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने महकमें में बड़ा फेरबदल सामने आया है। सरकार ने एक साथ…

होटल में हिंदू संगठन का छापा नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

मेरठ : यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे…

दिन भर बक्से में और रात होते ही साली के बिस्तर पर आ जाता था जीजा.. सुबह होते तक चलता था रोमांस, ऐसे हुआ खुलासा

जालौन:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने…

1 of 28