Uttar Pradesh

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार बढ़ रही गर्मी और लू की परिस्थितियों को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 24 जून तक कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रत्येक वर्ष 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा तथा 25 जून से विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन प्रारंभ होगा। CM योगी आदित्यनाथ के नेतृतव वाली सरकार का उद्देश्य बच्चों को भीषण गर्मी से सुरक्षित रखते हुए नए शैक्षणिक सत्र की बेहतर और व्यवस्थित शुरुआत सुनिश्चित करना है।

एक बयान के मुताबिक प्रदेश सरकार ने यह निर्णय पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जब लू की स्थिति के कारण जिलाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर बार-बार अवकाश बढ़ाना पड़ता था। नयी व्यवस्था से पूरे प्रदेश में एकरूपता सुनिश्चित होगी और विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को स्पष्ट शैक्षणिक कैलेंडर उपलब्ध हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

Girl Death : प्रेमी से मिलने पीजी पहुंची 19 साल की प्रेमिका, बंद कमरे में कर रहे थे सेक्स, फिर हुआ कुछ ऐसा की हो गई मौत

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) की सीढ़ियों…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

1 of 23