Uttar Pradesh

Sex Racket : हाइवे किनारे खड़े होकर ग्राहक फंसाती थी महिलाएं, फिर अंदर में होता था गंदा काम, ढाबे की हालत देख पुलिस के उड़े होश

बरेली : देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने ढाबा संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला ​बरेली जिले के भोजीपुरा का है। बताया जा रहा है कि बड़ा बाईपास स्थित अपना ढाबा है। यहां बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। जिस ढाबे पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था वह रिटायर्ड दरोगा का निकला।

दरअसल, पुलिस को सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इंस्पेक्टर राजीव सिंह और महिला शक्ति केंद्र की टीम के साथ ढाबे पर छापेमारी की। पुलिस ने ढाबे में बने कमरे की तलाशी ली। जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने ढाबा संचालक और 3 महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से एक स्कूटी, एक बाइक, सात मोबाइल, 2200 रुपये, कॉस्मेटिक्स का सामान और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।

पकड़ी गई महिलाओं में दो बरेली और एक उत्तराखंड की

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि तीनों महिलाएं बहेड़ी, इज्जतनगर और उत्तराखंड में की रहने वाली है। गिरफ्तार आरोपियों में इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम, मोहल्ला इस्लामुद्दीन निवासी परवेज और दिव्यांग ढाबा संचालक रामपुर में थाना शहजादपुर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल भी शामिल हैं।

पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि महिलााएं हाईवे के किनोर खड़ी होकर ग्राहकों को फंसाती थी। जिसके बाद कमरे में ले जाकर सौदा करती थी। उसमें ढाबा मालिक व संचालक को हिस्सा देना पड़ता था। अगर ढाबा संचालक कोई ग्राहक बुलाता था तो उसके बदले उन्हें 500 रुपये प्रति व्यक्ति मिलता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

What's your reaction?

Related Posts

भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक विवाहिता की हत्या के मामले में बड़ा…

Breaking : मिल गई दो दिनों की छुट्टी, इस सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल, आंगनवाड़ी, सरकारी दफ्तरों के कपाट, पढ़ें आदेश

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में छठ पूजा को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित…

राज्य सरकार ने 38 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और नगर आयुक्त, देखें लिस्ट

लखनऊ : राज्य सरकार ने उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ने बड़ा…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

1 of 31