बिहार

एटीएम में सैलून संचालन .. वायरल हुआ वीडियो तो सामने आया मालिक .. बताई वजह .. आप भी सुनें देखे वायरल वीडियो

दानापुर : बिहार के दानापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एसबीआई एटीएम बूथ के अंदर हेयर कटिंग सैलून चलाया जा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एटीएम बूथ के बाहर लगे एसबीआई के बोर्ड और लोगो को हटा दिया गया।

आम लोगों को हो रहा था भ्रम

यह मामला दानापुर के रूपसपुर इलाके का है। बाहर से देखने पर यह जगह पूरी तरह एसबीआई एटीएम जैसी दिखाई दे रही थी। बूथ पर बैंक का लोगो, एटीएम बोर्ड और कियोस्क का ढांचा लगा हुआ था। ऐसे में लोग पैसे निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए अंदर पहुंच रहे थे, लेकिन अंदर एटीएम मशीन की जगह सैलून की कुर्सियां, शीशे और बाल काटने के उपकरण रखे हुए थे।

सैलून संचालक को दिया कमरा किराये पर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जगह पर पहले कई सालों तक एसबीआई का एटीएम चलता था। करीब छह महीने पहले मशीन हटा दी गई थी, लेकिन एटीएम का बोर्ड और पहचान वहीं बनी रही। बाद में खाली पड़े बूथ को किराए पर देकर वहां सैलून शुरू कर दिया गया।

सामने आया मकान मालिक का बयान

मामले पर मकान मालिक एस.के. सिंह ने कहा कि एटीएम पिछले छह महीनों से बंद पड़ा था। बैंक की तरफ से कहा गया था कि खराब मशीन हटाकर नई मशीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी नया एटीएम नहीं लगाया गया। मकान मालिक के अनुसार, बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि एटीएम संचालन संभालने वाली एजेंसी बदल गई है और नई एजेंसी के साथ बातचीत चल रही है। लेकिन लंबे समय तक कोई काम नहीं हुआ। इसके बाद खाली जगह किराए पर दे दी गई।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 7