बिहार

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं रिश्तों में जीजा और साली का रिश्ता भी अलग पहचान रखता है। आम तौर पर इस रिश्ते को मजाकिया, हल्के-फुल्के और अपनापन से भरा माना जाता है। लेकिन कई बार ये रिश्ता तार तार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है, जहां एक जीजा ने अपनी 14 साल की साली को प्रेम प्रसंग में फंसा लिया और उसका यौन शोषण करने लगा। अब नाबालिग साली गर्भवती हुई तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पश्चिमी चंपारण के मझौलिया इलाके का है। आरोप है कि जीजा ने शादी के बाद अपनी 14 साल की नाबालिग साली पर गंदी नजर रखता था और उसे बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसका शोषण किया। इस दौरान नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। फिर जब साली ने नवजात को जन्म दिया तो 4 दिन बाद ही मासूम इस दुनिया को अलविदा कह गया। अब इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमें में हैं।

घटना के बाद आरोपी जीजा भी फरार हो गया। परिवार ने फिर दामाद के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी दामाद की तलाश कर रही है। चनटिया थाने की एसआई ने बताया- पीड़िता के परिवार ने दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। उसकी तलाश जारी है। जल्द ही वो पुलिस गिरफ्त में होगा। शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया- मेरी दो बेटियां हैं। मेरी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। मैंने अपनी बड़ी बेटी की शादी चनपटिया के रहने वाले एक युवक से करवाई थी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि दामाद अक्सर घर आता जाता था। मैं काम पर ही रहता था। बस मेरी दूसरी बेटी घर पर अकेली होती थी। इस बीच उसने मेरी 14 साल की दूसरी बेटी को कब प्यार के झांसे में फंसा लिया, किसी को भी पता नहीं लग पाया। जब बेटी प्रेग्नेंट हुई तो हमें पता चला।

What's your reaction?

Related Posts

Railway Station : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी – भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर देखे वायरल वीडियो

बख्तियारपुर : बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने…

एटीएम में सैलून संचालन .. वायरल हुआ वीडियो तो सामने आया मालिक .. बताई वजह .. आप भी सुनें देखे वायरल वीडियो

दानापुर : बिहार के दानापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एसबीआई एटीएम…

1 of 6