बिहार

Bihar Election Result : नीतिश की धमक, रुझानों में NDA गठबंधन 190 सीटों पर आगे, महागठबंधन की 50 सीटों पर बढ़त,

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। इनके बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज भी चुनावी ताल ठोंक रही है। लेकिन प्राथमिक रूझानों में जनसुराज का खात नही खुल सका है। नीतीश बनाम तेजस्वी की टक्कर के बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज और कई हाई-प्रोफाइल सीटें नतीजों की सबसे बड़ी कुंजी होंगी।

वोट शेयर में बीजेपी-राजद लगभग बराबर पर

बिहार विधानसभा चुनाव में वोट शेयर के मामले में बीजेपी ने सबको पीछे छोड़ दिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी को अब तक 23 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं राजद के खाते में 22.70 फीसदी वोट मिले हैं। जनता दल यूनाइटेड की सीटें भले ही सबसे अधिक हों, लेकिन पार्टी को दोनों दलों से कम 18 फीसदी वोट ही मिले हैं। इलेक्शन कमीशन के द्वारा जारी बिहार विधानसभा के सभी सीटों का रूझान जारी कर दिया है। इसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी ने 85 सीटों पर बढ़त बनाई है। नीतीश कुमार की जेडीयू 76 सीटों पर आगे दिख रही है। आरजेडी 34 सीटों पर तो वहीं लोजपा रामविलास 22 सीटों पर आगे चल रही है।

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत

इलेक्शन कमीशन के चुनावी रुझानों के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि….जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना एसआईआर फॉर्म भरे बड़ा दिए गए। अधिकांश वोट गरीब, दलितों के साथ ही अल्प संख्यक वर्ग के कटे। उस पर ईव्हीएम पर तो शंका बनी हुई है। कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली व जनसभा का। विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

What's your reaction?

Related Posts

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

1 of 8