अपराध

Rape Case : 17 वर्षीय नाबालिग से बेहोशी की हालत में दुष्कर्म, आरोपी ने भागने का किया प्रयास पुलिस ने किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर : संत कबीर नगर पुलिस ने रविवार तड़के एक नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बताया कि आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस वजह से उसके पैर में गोली मारनी पड़ी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रौना पार गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी बदरे आलम को रविवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को खलीलाबाद कोतवाली ले जा रही थी, तभी उसने लघुशंका का बहाना बनाया और इस दौरान उसने भागने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेहोशी की हालत में कथित तौर पर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मरवा गांव निवासी बदरे आलम ने 17 अक्टूबर (शुक्रवार) को 17 वर्षीय किशोरी को नशीली पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने बदरे आलम पर पीड़िता की सहेली के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने बदरे आलम और पीड़िता की सहेली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15