अपराध

Sex Racket : अंधेरी रात में सड़क पर टहल रही थी 16 साल की नाबालिक, पूछताछ में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा कांग्रेस ने BJP को घेरा

भुवनेश्वर : भुवनेश्वर में 16 अक्टूबर की रात को आशोक नगर की सड़क पर एक 16 साल की लड़की को परेशान हालत में देखा गया। एक महिला ने उसे बचाया और कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लड़की झारखंड की रहने वाली है। शुरू में लगा कि वह सड़क पर भटक रही थी, लेकिन डॉक्टरों और पुलिस की जांच में पता चला कि वह यौन शोषण की शिकार हुई है। अब यह मामला इतना बड़ा हो गया कि पूरे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो गया। हैरान करने वाली बाय यह है कि बचाने वाली महिला खुद रैकेट में शामिल थी।

दो महिला दलाल, मकान मालिक और एक व्यक्ति गिरफ्तार

पहले तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से ऑटो रिक्शा ड्राइवर को ढूंढा, जिसकी मदद से आरोपी महिला तक पहुंची। इसके बाद लक्ष्मीसागर इलाके में छापा मारा गया, वहां अमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत कई उल्लंघन मिले। दो महिला दलाल, मकान मालिक और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह व्यक्ति ही नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोपी है। छापे में तीन और लड़कियां मिलीं, जिन्हें जबरदस्ती सेक्स वर्क में धकेला गया था। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।

कैपिटल थाने में POCSO एक्ट और यौन शोषण की धाराओं में दर्ज

पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए। पहला केस कैपिटल थाने में POCSO एक्ट और यौन शोषण की धाराओं के तहत, दूसरा लक्ष्मीसागर थाने में अमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुल चार लोग गिरफ्त में हैं, डीसीपी ने कहा कि जांच जारी है और आरोपी ढूंढे जा रहे हैं।

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार को घेरा

इधर, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को हॉस्पिटल में पीड़ित लड़की से मिलने की इजाजत नहीं मिली। नेता जयश्री पटनायक ने इसका विरोध किया। बीजेडी महिला विंग की नेता सुलता देव, सुमित्रा जेना और रंजिता साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 महीने की बीजेपी सरकार में महिलाओं पर 37,750 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जिनमें रेप, छेड़छाड़ और हत्या शामिल हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी – प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या शव के टुकड़े कर जलाकर खेत में दफनाया

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने…

CG Crime : शादी के लिए थार से किडनैपिंग, पुलिस ने वारदात के कुछ वक्त बाद ही बरामद किया लड़की को… तीन अरेस्ट

अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल…

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 11