नई दिल्ली

‘शीशमहल में मुर्गा बनाकर हुई थी राघव चड्ढा की पिटाई’, आप दिग्गज नेता ने किया बड़ा खुलासा, आप भी देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली : संसद में आम तौर जनहित के मुद्दे उठाने को लेकर चर्चा में रहने वाले आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्यों कि, आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। लगातार जारी इस बहस के बीच आप के हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नवीन जयहिंद ने जारी किया वीडियो

हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि, राघव चड्ढा को दिल्ली में कथित ‘शीशमहल’ कहे जाने वाले सरकारी आवास पर बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में राघव को चोट भी आई थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें विदेश जाना पड़ा। नविन जयहिंद ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि, राघव को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में खुलकर सामने आना चाहिए। उनका आरोप है कि राघव को केजरीवाल के दिल्ली का सीएम रहते उनके सरकारी आवास में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था।

नवीन जयहिंद सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करते हुए लूखा कि, ‘राजदार राघव जी वो क्यो नहीं बताते जब आपको शीशमहल में बुलाके मुर्गा बनाके पीटा गया था तो आप की आंख में चोट लगी जो इंग्लैंड में जाके ठीक हुई। जब आसुओं का सैलाब आया था। आपसे हिम्मत वाली तो महिला सांसद निकली जिसने लोगों को कुछ पिटाई का तो बताया, हिम्मत दिखाओ राघव लोगों को बताओ।’

जयहिंद ने की राघव चड्ढा से पुरानी बातें बताने की अपील

नवीन जयहिंद ने वीडियो में आगे कहा कि, राघव चड्ढा को उन पुरानी घटनाओं पर भी बात करनी चाहिए, जिन पर अब तक चुप्पी साधी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय वहां मौजूद लोग कौन थे और पूरी घटना में क्या-क्या हुआ। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कई अहम पहलुओं पर अब तक पर्दा पड़ा हुआ है। इस पूरे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी ने एक आधिकारिक पत्र के जरिए राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया कि अब डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी अशोक मित्तल संभालेंगे। पार्टी ने यह भी अनुरोध किया कि, राघव चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का समय न दिया जाए।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Gas Price Today : पेट्रोल-डीजल ही नहीं गैस भी हो गया महंगा, आम जनता को महंगाई का डबल डोज, जानिए अब गैस का कितना देना होगा

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने आज देशवासियों को महंगाई का डबल डोज दिया है। …

1 of 28