सोशल मीडिया

Viral Video : पंचायत भवन में वैलेंटाइन डे मनाते पकड़े गए पंचायत सचिव, महिला के साथ अश्लील हरकत करते कैमरे में हुए कैद, वीडियो वायरल

अम्बेडकरनगर : 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया गया। प्रेमी-प्रेमिकाओं के इस त्योहार में कपल्स ने एक दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार किया। वहीं, कुछ जगहों पर बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों का भी पहरा देखने को मिला। लेकिन इन सब के बीच जलालपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पंचायत सचिव महिला के साथ पंचायत भवन में ही वैलेंटाइन डे मनाते पकड़े गए हैं। पंचायत सचिव की अश्लील हरकत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पंचायत भवन में अश्लील हरकत

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला ग्राम पंचायत बरौना का है, जहां पंचायत सचिव ग्राम पंचायत भवन में महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आए। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले महिला, पंचायत सचिव को पीछे से गले लगाती है और फिर बगल में आकर दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। वहीं, इसके बाद दोनों एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आते हैं। पंचायत सचिव की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला के साथ पकड़ाए पंचायत सचिव

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पद के दुरुपयोग का गंभीर मामला है और इससे पंचायत की गरिमा को ठेस पहुंची है। वहीं, ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बरौना ग्राम पंचायत के सचिव अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों को लालच देते थे और उनकी मजबूरी का फायदा उठाते थे।

ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से की शिकायत

ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच कराई कराने और दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच लगातार जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

CG Viral Video : कथा वाचक प्रेमी के साथ कार में संबंध बना रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति …देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 20