मध्य प्रदेश

‘मेरी मां ने डिलीट करवाए थे वीडियो … क्योंकि वो प्राइवेट थे’ कुक को पीटने के आरोप में क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

भोपाल : IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह और स्पेशल डीजी रिफॉर्म्स से रिटायर्ड IPS पिता शैलेष सिंह पर FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि इन्होंने अपने घर के कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। मामला दर्ज होने के बाद रातीबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अब मामले में ​क्रिकेटर शशांक सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। शशांक सिंह ने कहा है कि आरोप लगाने वाले कुक ने उनके घर के कई प्राइवेट वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया था।

हमने उसे बंधक नहीं बनाया था: शशांक सिंह

क्रिकेटर शशांक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “नहीं, हमने उसे बंधक नहीं बनाया था… यह सच है कि वह कुक बनकर आया था, लेकिन वह कुक बिल्कुल नहीं था। उसे खाना बनाना नहीं आता था। वह बस मज़ा करने, वीडियो और फ़ोटो लेने और मेरे कमरे में भी घुसने आया था… क्योंकि वह ऐसी हरकतें कर रहा था, इसलिए मुझे शक है कि वह चोरी करने के इरादे से आया था। हम बहुत किस्मत वाले हैं कि अब तक की जांच में कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। यह सच है कि उसके फ़ोन में घर के वीडियो और फ़ोटो थे, इसलिए मेरी मां ने उससे उन्हें डिलीट करवाया क्योंकि वे बहुत निजी थे। पुलिस ने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है।

उसे फ़ोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा: शशांक सिंह

उन्होंने आगे कहा कि जब हमने उसे फ़ोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा, तो मेरी बहन ने 100 नंबर पर कॉल करने का सुझाव दिया। लेकिन उसने मिन्नतें कीं, और मैंने उसे जाने दिया। हो सकता है कि कोई मुझ पर ऐसे आरोप लगाए। मेरा मानना ​​है कि जो कोई भी मुझे जानता है, वह जानता है कि मेरे लिए मारपीट की बात सोचना भी नामुमकिन है। मैं गाली-गलौज करने से भी हिचकिचाता हूं, इसलिए मैं निश्चित रूप से ऐसा कुछ नहीं कर सकता था। मुझे नहीं लगता कि मुझे इस बारे में कोई सफ़ाई देने की ज़रूरत है।”

कुक ने लगाया मारपीट का आरोप

गौरतलब है कि विपेन्द्र सिंह शशांक सिंह के घर में खाना बनाने का काम करता था। विपेन्द्र का आरोप है कि रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जब उसने मोबाइल वापस मांगा तो शशांक सिंह, उनके पिता शैलेष सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। विपेन्द्र सिंह की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह, क्रिकेटर शशांक सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने गाली-गलौज मारपीट धमकी के तहत मामला दर्ज किया है।

IPL 2024 में चर्चा में रहे शशांक सिंह

शशांक सिंह IPL 2024 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे। उनके पिता शैलेष सिंह MP पुलिस में बड़े पदों पर रह चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद भोपाल में रह रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर शशांक सिंह या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रतलाम : रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 34