बिहार

Love Story : अपने ही भतीजे की पत्नी बन गई चाची, पति और बेटी को छोड़ मंदिर में रचाई शादी

जुमई : हिंदू समाज में चाची और भतीजा के बीच मां और बेटे का पवित्र रिश्ता होता है। यह रिश्ता स्नेह, आदर और मार्गदर्शन का प्रतीक होता है। लेकिन कई बार ये रिश्ता कई बार समाज को भी शर्मसार कर देता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। जहां चाची अपने ही भतीजे के प्यार में पागल हो गई। इतना ही नहीं वो अपने पति और बच्चे को छोड़कर भतीजे के साथ शादी रचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जुमई के टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, यहां एक विशाल नाम के युवक की शादी 8 साल पहले आयुषी के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटी भी हो गई। दोनों के बीच रिश्ता मजूबत चल रहा था। लेकिन तभी पिछले दो सालों से महिला की लाइफ में किसी और युवक सचिन की एंट्री हो गई, वो कोई और नहीं रिश्ते में महिला का भतीजा लगता है। जिसके बाद चाची और भतीजा का रोज घंटों बात होता था।

जिसके बाद चाची आयुषी सचिन के प्यार में ऐसे पागल हो गई कि उसके साथ रहने की जिद करने लगी। जब महिला नहीं समझी तो पति ने इसकी शिकायत महिला थाने में दी दी। पु​लिस ने दोनों को काफी समझाया। जिसके बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक आयुषी ने 6 दिन पहले अपने घर से फरार हो गई। जिसके बाद पति ने थाने में अपहरण कि लिखित शिकायत की। अपहरण करने का आरोप सचिन पर ही लगा।

पुलिस का जब दबाव पड़ा तो सचिन और आयुषी न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। दोनों का बयान दर्ज हुआ। जिसके बाद आयुषी सचिन के साथ ही रहने के लिए फिर से जिद करने लगी। बेटी अपने पिता विशाल दुबे के पास है। आयुषी कोर्ट में बयान देने के बाद गांव के ही शिव मंदिर में सचिन के साथ शादी रचा ली। सचिन और आयुषी के इस करतूत का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।

What's your reaction?

Related Posts

Railway Station : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी – भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर देखे वायरल वीडियो

बख्तियारपुर : बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने…

एटीएम में सैलून संचालन .. वायरल हुआ वीडियो तो सामने आया मालिक .. बताई वजह .. आप भी सुनें देखे वायरल वीडियो

दानापुर : बिहार के दानापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एसबीआई एटीएम…

1 of 6