मध्य प्रदेश

Love Jihad : “धर्म बदल लो वरना वीडियो वायरल कर दूंगा”, कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती से होटल में हैवानियत, रो-रोकर सुनाई 7 साल की दर्दभरी दास्तां

इंदौर : शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सात साल तक शारीरिक शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुल्तान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता एक निजी कॉल सेंटर में कार्यरत है। उसने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी पहचान सुल्तान नाम के युवक से हुई थी।

शुरुआती दोस्ती के बाद सुल्तान ने उसे अपने झूठे प्यार में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता 2019 में पंजाब चली गई। लेकिन वहां भी सुल्तान ने पीछा नहीं छोड़ा और अलग-अलग माध्यमों से संपर्क करने की कोशिश करता रहा। युवती ने बताया कि उसे डर था कि अगर वह विरोध करेगी तो उसकी तस्वीरें वायरल कर दी जाएंगी जिससे उसका सामाजिक जीवन तबाह हो जाएगा।

मार्च 2025 में जब पीड़िता इंदौर लौटी और फिर से नौकरी शुरू की, तो सुल्तान ने उसका पीछा करना दोबारा शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि 6 जून को सुल्तान ने उसे बातचीत के बहाने एक होटल बुलाया और वहां फिर से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही वह बार-बार निकाह करने और इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बना रहा था। घटना से आहत होकर युवती ने आखिरकार साहस दिखाते हुए लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुल्तान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

1 of 38