मध्य प्रदेश

Live Death Video : डैम में नहाने के दौरान डूबे दो कॉलेज छात्र, बना रहे थे मस्ती का वीडियो, मौत लाइव कैमरे में हुई कैद

सीहोर : जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र स्थित कोलार डैम में रविवार शाम दो कॉलेज छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र नहाते समय पानी की गहराई में चले गए और खुद को संभाल नहीं पाए। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों युवक पानी में मस्ती करते और वीडियो रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार छात्र डैम के आउटर एरिया में नहा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र गहराई में चला गया और जब दूसरा उसे बचाने गया, तो वह भी पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान स्थानीय कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के रूप में हुई है। दोनों छात्र छुट्टी के दिन घूमने और नहाने के लिए कोलार डैम आए थे। यह हादसा एक बार फिर से कोलार डैम में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलता नजर आ रहा है। न तो डैम क्षेत्र में कोई चेतावनी बोर्ड थे और न ही लाइफ गार्ड की कोई व्यवस्था। पिछले कुछ वर्षों में कोलार डैम में डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Rape Case : 5 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने…

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 38