Korba

Korba : दो गुटो में मारपीट, बीच बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या, बदमाशों के हौसले बुलंद, सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

कोरबा : कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। यहां के रामसागर पारा में हुई युवक की निर्मम हत्या ने न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ लगातार खत्म होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे बदमाशों ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस घटना केे दौरान बीच बचाव करने गये युवक पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गये।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात कोतवाली थाना के रामसागर पारा क्षेत्र का है। मृतक युवक का नाम रवि यादव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रामसागर पारा में रहने वाले एक युवक के साथ हर्षित और महेंद्र गंगवानी नामक युवकों का विवाद हो गया था। रविवार की देर शाम विवाद की इसी रंजिश को लेकर आरोपी अपने साथियों के साथ बदला लेने रामसागर पारा पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने युवक को संभलने का मौका तक नहीं दिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस दौरान बस्ती में रहने वाला रवि यादव मौके पर बीच बचाव करने पहुंचा, जिस पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेखौफ होकर मौके से फरार हो गयेे। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया। आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं,

लेकिन पुलिस की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नजर आती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद कोतवाली थाना और घटनास्थल पहुंचे। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। वहीं फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हालांकि घटना के बाद की गई कार्रवाई से बड़ा सवाल यह है कि क्या अपराध होने के बाद पुलिस का सक्रिय होना पर्याप्त है, या फिर अपराध रोकने के लिए पहले से मजबूत निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग की जरूरत है ?

कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल

कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही मारपीट, चाकूबाजी और हत्या की घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यदि रंजिश में खुलेआम हत्या कर आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। शहरवासियों के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का भय क्यों नहीं रह गया है ? रामसागर पारा मेें दिनदहाड़े हुई हत्या सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि शहर की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी है।

जब रंजिश की जानकारी होने के बावजूद हालात हत्या तक पहुंच जाएं और आरोपी खुलेआम वारदात कर फरार हो जाएं, तब पुलिस व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कितनी जल्दी गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करती है, और शहरवासियों का कानून पर भरोसा दोबारा कायम कर पाती है या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

1 of 24