मुंबई

Breaking : नियमित के 3000 तो संविदा कर्मचारियों के सैलरी में 2000 रुपये का इजाफा …. भाजपा सरकार ने पूरी की लम्बी मांग, ग्रेच्युटी भी इसी साल होगी जारी

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने परिवहन विभाग से जुड़ा एक बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद BEST कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। बैठक के बाद BEST कर्मचारी एक्शन कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

कर्मचारियों को मिलेगी राहत

बैठक में तय किया गया कि कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा। नया वेतन समझौता होने तक नियमित BEST कर्मचारियों को हर महीने 3,000 रुपये की अंतरिम राहत दी जाएगी। वहीं वेट-लीज पर काम करने वाले कर्मचारियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त राशि मिलेगी।

तीन साल में खरीदी जाएंगी 5,000 नई बसें

मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अगले तीन वर्षों में BEST के स्वामित्व वाली 5,000 नई बसें खरीदी जाएंगी। इसके लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से वित्तीय व्यवस्था करेगी। उपमुख्यमंत्री ने BEST प्रशासन को तत्काल प्रस्ताव सरकार के पास भेजने के निर्देश भी दिए।

तुरंत बहाल होगी बस सेवा

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि BEST बस सेवाएं तुरंत सामान्य रूप से शुरू की जाएं। उन्होंने कहा कि BEST मुंबई की लाइफलाइन है और इसे और मजबूत तथा सक्षम बनाया जाना चाहिए। बैठक में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, विधायक सचिन अहीर, मुरजी पटेल, मुंबई नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े, बेस्ट महाप्रबंधक सोनिया सेठी और कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's your reaction?

Related Posts

पत्नी की …. इस हरकत से परेशान युवक ने की चार बच्चों की हत्या, फिर खुद भी मौत को लगाया गले, इलाके में फैली सनसनी

मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ…

फाइव स्टार होटल में नाबालिग छात्र से संबंध बनाती थी शिक्षिका, कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी जमानत

मुंबई : मुंबई की एक शिक्षिका पर एक नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।…

1 of 3