Korba

Korba : प्रमोशन की खुशियां बदली मातम में, पदोन्नति के बाद ज्वाइन करने जा रहे अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत

कोरबा : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे हाल ही में पदोन्नति मिलने के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-130 पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस घटना के बाद एसईसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक, आरके त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल पद पर पदोन्नत किया गया था। वे लंबे समय से एसईसीएल में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे और उनकी पहचान एक अनुभवी एवं कुशल अधिकारी के रूप में थी।

गुरुवार देर रात करीब 12 बजे वे गेवरा क्षेत्र से इनोवा कार में सवार होकर सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि जब उनकी कार बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे एक पार्सल वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद आरके त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया,

लेकिन शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही एसईसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कई कर्मचारियों ने इसे संस्थान के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही को माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आरके त्यागी एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र में महाप्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। सहकर्मियों के अनुसार वे अनुशासित, सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पित अधिकारी थे। इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे-130 की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ समय से इस मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। भारी वाहनों की तेज आवाजाही, ओवरस्पीड और लापरवाही के कारण यह हाईवे हादसों का केंद्र बनता जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

1 of 34