Korba

Korba : ट्रेलरों की आमने – सामने से टक्कर में चालक की मौत, पुलिस ने रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाकर निकाला शव

कोरबा : औद्योगिक नगरी कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ का है, जहां शनिवार सुबह दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी केे मुताबिक हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह उस समय हुआ जब दोनों ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रहे थे। वाहनों की तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलरों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कटर मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर चालक और वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन समेत संबंधित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

1 of 24