Korba

Korba : बालको इलाके में डकैती की वारदात से सनसनी, दीवार फांदकर घर में घुसे लुटेरे; हथियार की नोक पर बनाया बंधक ले उड़े नकदी-जेवरात

कोरबा : जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज डकैती की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. देर रात 15 से 20 अज्ञात लुटेरे दीवार फांदकर एक घर में घुस गए और परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी व कीमती जेवरात लूट ले गए. यह घटना ग्राम तराईडांड की है, जो कोरबा शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

हथियार की नोक पर की वारदात

जानकारी के अनुसार, तराईडांड निवासी शत्रुघ्न दास का परिवार घर में सो रहा था, तभी आधी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच 15 से 20 हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए. लुटेरों ने परिवार के सभी 11 सदस्यों को रस्सी से बांध दिया और हथियारों की नोक पर घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. शत्रुघ्न दास गांव में राशन दुकान चलाने के साथ-साथ खेती-किसानी भी करते हैं. आर्थिक रूप से संपन्न परिवार होने के कारण संभवतः बदमाशों ने पहले से उन्हें निशाना बनाया था.

गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह आपस में रस्सी खोलकर सुबह करीब 3 बजे ग्रामीणों को सूचना दी. कुछ ही देर में पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है. पुलिस को शक है कि वारदात में बाहरी गिरोह शामिल हो सकता है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच जारी है.

What's your reaction?

Related Posts

Korba Crime : 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेला देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास, फिर जो हुआ

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक…

Korba Crime : प्रेमिका को होटल में लाकर कर दी हत्या, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी ने कहा ….

कोरबा : कोरबा में होटल के कमरें में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के…

Korba Crime : होटल के कमरें मे मिली लड़की की लाश मिलने से मचा हड़कंप, घटना के बाद से बायफ्रेंड फरार, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा में एक होटल के कमरें में जांजगीर जिले की लड़की लाश मिलने से हड़कंप…

Korba Crime : खेत में मिली अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा के वनांचल ग्राम करतला में अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना…

Korba : मंत्री के भूमिपूजन के बाद BALCO के G-9 प्रोजेक्ट पर DFO ने लगा दी रोक, पूर्व मंत्री जयसिंह की शिकायत के बाद एक्शन

कोरबा : कोरबा में बालको के G-9 बहुमंजिला आधुनिक भवन के निर्माण पर डीएफओं ने रोक…

1 of 11