मध्य प्रदेश

Kapil Sharma Murder : ‘कपिल शर्मा’ की हत्या से सनसनी! कार से मिला सड़ा-गला शव, पुलिस के सामने कई सवाल

भोपाल : भोपाल की सूखी सेवनिया में 08 दिन पहले हुई एक इंजीनियर की हत्या का रहस्य गहराता जा रहा है हालांकि पुलिस का दावा है कि करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है लेकिन वो कौन है यह सवाल सुलझ नहीं पा रहा है। इंजीनियर कपिल का शव उसकी गाड़ी में घर से 25 किलोमीटर दूर मिला था। 08 दिन पहले बिजासेन फार्महाउस के पास एक बंद कार में एक सिविल इंजीनियर का सड़ा-गला शव मिला था।

मृतक भोपाल के बाग सेवनिया इलाके के संत आशाराम नगर में रहने वाला कपिल शर्मा था, कपिल 3 जुलाई 2025 से लापता था। बाद में 6 जुलाई को एक सूचना के बाद पुलिस को उसका शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव उसकी कार की ड्राइवर सीट पर पड़ा था और सड़ने के कारण शुरुआत में कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था।

जाँच के दौरान पता चला कि कपिल 3 जुलाई, 2025 को काम से बाहर गया था और उसे आखिरी बार देर रात अपने दोस्त दीपक कुशवाहा के साथ पार्टी करते देखा गया था। इसके बाद दीपक घर लौट आया और कपिल लापता हो गया। उस समय कपिल की दूसरी पत्नी भोपाल के नीलबड़ इलाके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। जब वह वापस लौटी और उसे गायब पाया, तो उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कपिल की पहली पत्नी का निधन हो गया था।

जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। बुजुर्ग माता-पिता और दो बहनो का रो रोकर बुरा हाल है, पिता इस उम्र में इतने बड़े दुख से टूट गए बस अब चाहते है कि उन्हें न्याय मिले। फिलहाल पुलिस भले ही अब तक आरोपी का खुलासा नहीं कर पाई लेकिन दावा है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी हैंऔर जल्द ही मामलें में संबंधों के चलते हत्या का खुलासा हो सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

1 of 40