Kondagaon

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता से 41 लाख की ठगी, खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर उड़ाए पैसे, RSS पदाधिकारी बताकर किया फर्जीवाड़ा

केशकाल : खनिज निगम में अध्यक्ष पद दिलाने का झांसा देकर भाजपा के वरिष्ठ नेता से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी की यह वारदात केशकाल के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कटारिया के साथ हुई है जो वर्तमान में कोंडागांव भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं और अविभाजित मध्यप्रदेश में बस्तर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

पीड़ित नेता ने थाना केशकाल में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में काजल जोशी उर्फ कोमल झुंगले और राजीव सोनी नामक आरोपियों ने खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पदाधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया। दोनों ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे खनिज निगम में अध्यक्ष पद दिला सकते हैं, जिसके एवज में अलग-अलग किश्तों में कुल 41 लाख 30 हजार रुपए लिए गए।

शुरुआत में आरोपियों ने तरह-तरह के दस्तावेज और रसूख दिखाकर पीड़ित को विश्वास में लिया, लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो कोई पद मिला और न ही रकम लौटाई गई। जब कटारिया ने बार-बार पैसा वापस मांगने का प्रयास किया तो आरोपी टालमटोल करने लगे। अंततः तंग आकर पीड़ित ने केशकाल थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ना महात्मा गांधी … ना राष्ट्रपति, स्कूल में लगी है यीशू मसीह की तस्वीर, मचा बवाल, शिक्षिका पर लगा आरोप

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन और धार्मिक गतिविधियों को लेकर चल रही बहस…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG News : मां – बाप के रहते दो बच्चियां पहुंच गई अनाथ आश्रम, लापता होने के बाद मिलीं तो उठे गए परिजनों पर सवाल

केशकाल : विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर से दो स्कूली बच्चियां जो…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

1 of 3