Uttar Pradesh

IAS Transfer : बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश, नहीं लगी किसी भी अधिकारियों को भनक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ कई आईएएस अधिकारियों के ताबदले हुए हैं। साथ ही चार पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इसमें प्रतीक्षारत चल रहे लोकेश एम का नाम प्रमुख है। जिनको नोएडा इंजीनियर की मौत के बाद तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में डीजीपी मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इन 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला

जारी आदेश के अनुसार, तबादलों की सूची में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। गृह विभाग राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है, जो कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय से जुड़ा होता है। इसके अलावा आईएएस डा. लोकेश एम प्रतीक्षारत सचिव लोक निर्माण विभाग, महेंद्र प्रसाद प्रतीक्षारत से विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, नीना शर्मा निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाई गई हैं।

संजय कुमार महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, रघुबीर विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आशीष कुमार प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन निगम को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव धार्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

क्रम संख्याअधिकारी का नामवर्तमान/पूर्व पदनया पद / अतिरिक्त प्रभार
1प्रकाश बिंदु (IAS)—सचिव, गृह विभाग
2डॉ. लोकेश एम (IAS)प्रतीक्षारतसचिव, लोक निर्माण विभाग
3महेंद्र प्रसादप्रतीक्षारतविशेष सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग
4नीना शर्मानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमीप्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग एवं महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम
5संजय कुमारमहानिदेशक, सार्वजनिक उद्यमनिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
6रघुबीरविशेष सचिव, धर्मार्थ कार्यविशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण
7आशीष कुमारप्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन निगमवर्तमान पद के साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार

चार पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ राज्य सरकार ने चार पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। पीसीएस अधिकारियों में प्रदीप कुमार सिंह-दो एसडीएम झांसी से एसडीएम गोंडा बनाए गए हैं। वहीं सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल में अपर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद मंडल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के समन्वय के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा वेद प्रिय आर्य एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) मथुरा और गुलाब सिंह विशेष कार्याधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से एडीएम (न्यायिक) कुशीनगर बनाए गए हैं।

क्रम संख्याअधिकारी का नामवर्तमान/पूर्व पदनया पद
1प्रदीप कुमार सिंहएसडीएम, झांसीएसडीएम, गोंडा
2सुरेंद्र कुमार—अपर आयुक्त, कानपुर मंडल
3वेद प्रिय आर्यएसडीएम, जालौनएडीएम (न्यायिक), मथुरा
4गुलाब सिंहविशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसीएडीएम (न्यायिक), कुशीनगर

What's your reaction?

Related Posts

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29