Uttar Pradesh

‘रहूंगी तो पप्पू के साथ’, 9 बच्चें की मां को हुआ 17 साल के युवक से प्यार, फिर पति के सामने कोर्ट में करने लगी ये जिद

बदायूं : वैसे तो सभी जानते हैं कि प्यार अंधा होता है। ये न तो उम्र की सीमा देखता और न ही समाज। कई बार ऐसा मामला सामने आता है जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है। जहां एक 9 बच्चे की मां 17 साल के युवक के साथ फरार हो गई। पत्नी अपने साथ 10 साल की बेटी को भी ले गई। साथ ही जेवर और रुपए भी ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है।

गांव की 52 साल की नीलम अपने पति ओमपाल और पूरे परिवार को छोड़कर प्रेमी पप्पू यादव के साथ चली गई। नीलम 9 बच्चों की मां है। भागने से पहले उसने सिर्फ अपनी 10 साल की बेटी अंजलि को साथ ले लिया। घटना से गांव ही नहीं, परिवार में भी खलबली मच गई है। आपको बता दें कि 22 जून 2025 को नीलम घर से निकली और बच्चों से कहा कि वह गंगा में डूबने जा रही है। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि वह प्रेमी पप्पू के साथ कासगंज जिले में रह रही थी।

पुलिस ने अगस्त में नीलम को बरामद कर ओमपाल को सौंपा। तब उसने दोबारा ऐसा न करने का वादा किया था। लेकिन 2 सितंबर को वह फिर से पप्पू के साथ भाग गई और इस बार अपनी बेटी को भी ले गई। मामला दर्ज होने के बाद 10 सितंबर को महिला नीलम थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट परिसर में महिला से पूछा गया कि किसके साथ रहना चा​हती हो, तो उसने साफ कहा- पप्पू के साथ। अदालत ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे पप्पू के साथ जाने की अनुमति दे दी।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

Breaking : एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस त्योहार पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, मुख्यमंत्री ने खुद किया ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य…

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा,…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

1 of 30