Durg

CG News : जिला पंचायत सदस्य के पति की दबंगई, शराबी युवक को छुड़ाने पुलिस से किया विवाद, आरक्षक को दे दी जान से मारने की धमकी

दुर्ग : राजनीतिक रसूख में पुलिस के साथ दबंगई अब आम बात हो गयी है। कोरबा के बाद अब ताजा मामला दुर्ग जिले का सामने आया है। यहां जिला क शराबी वाहन चालक पर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई करने पर जिला पंचायत सदस्य के पति ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों से विवाद कर पुलिस कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दे दी। इस पूरे विवाद के दौरान जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा भी मौके पर मौजूद थीं।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग यातायात प्रभारी पी.डी. चंद्रा ने पुलगांव थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होनें बताया कि 11 मार्च की रात पुलिस टीम शहर में वाहन चेकिंग पर निकली थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलगांव चौक में रात लगभग 7 बजे से 10 बजे तक चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान वेगनआर कार चालक तुलसीराम को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में मिला। पुलिस टीम ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान कोलिहापुरी निवासी ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे। यातायात पुलिस की कार्रवाई पर विक्की मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए दखल देना शुरू कर दिया। उन्होने पुलिस अधिकारियों को शराबी शख्स को अपना आदमी बताते हुए छोड़ने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस ने जब मामले पर कार्रवाई करने की बात कहीं, तो विक्की मिश्रा नेक ट्रैफिक प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर विवाद बढ़ गया और विक्की मिश्रा ने मौके पर मौजूद एक आरक्षक से धक्का-मुक्की करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

आरोप है कि इस पूरे विवाद और हंगामे के बीच आरोपी युवक को मौके से भगा दिया गया। जिसके कारण पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पूरी कार्रवाई नहीं कर सकी। इस पूरे मामले में ट्रैफिक प्रभारी की शिकायत पर थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है। विक्की मिश्रा और उनकी पत्नी आशा मिश्रा कांग्रेस समर्थित पदाधिकारी हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलगांव थाना में ट्रैफिक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें विक्की मिश्रा पर शराब के नशे में वाहन चला रहे तुलसीराम को कार सहित मौके से भगाने का आरोप लगाया गया है। जिसके कारण उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो सकी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23