Balrampur

CG News : इस जिले में अफीम की एक और खेती का मामला आया सामने, इतने करोड़ की फसल को पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने यहां बड़ी मात्रा में अफीम की फसल जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

2 करोड़ बताई जा रही है अफीम की कीमत

दरअसल, बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि यहां करीब 1.67 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी। प्रशासन की टीम ने मौके से 1883 किलो अफीम की फसल जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अब भी फरार है मुख्य आरोपी

कार्रवाई के दौरान कलेक्टर और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का पंचनामा न्यायिक प्रक्रिया के तहत जज के सामने तैयार कराया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया है जो खेती की रखवाली करते थे।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Crime : शराबी युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, हवस मिटाने के लिए पार की सारी हदें, जानकर आपको भी लगेगा झटका

वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक…

CG : छात्रा जहर खाकर पहुंच गयी स्कूल, कक्षा में बेहोश होकर गिरी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।…

1 of 10