Durg

CG Sex Racket Busted : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में कई सामान

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन युवक-युवती को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छावनी थाना अंतर्गत बाबा लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू और स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लॉज में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कथित सेक्स रैकेट का संचालन मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा था। पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसे एप की जानकारी मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में युवतियों की तस्वीरें और संपर्क संबंधी जानकारी मौजूद थी।

आशंका जताई जा रही है कि इसी प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन युवक-युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल छावनी पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG: इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन का आरोप

दुर्ग :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

1 of 22