Durg

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम करंजा भिलाई से ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली 35 वर्षीय महिला मीना निषाद पर बाइक सवार युवक ने सरेराह तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले में महिला का चेहरा और शरीर करीब 25 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उनके साथ मौजूद 11 वर्षीय बेटी गुंजन और 8 वर्षीय बेटे रवींद्र भी तेजाब के छींटों की चपेट में आ गए।

सुनसान रास्ते पर बाइक सवार ने किया हमला

बताया जा रहा है कि मीना निषाद ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जा रही थीं। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान रास्ते पर बाइक सवार युवक ने महिला को निशाना बनाकर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए हमले से कांवड़ यात्रा में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल महिला और बच्चों को संभाला।

महिला करीब 25 फीसदी झुलसी, हालत नाजुक

एसिड अटैक में मीना निषाद का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है कि शरीर का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा तेजाब से झुलसा है। गंभीर हालत में उन्हें निजी शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हमले के दौरान महिला के पास मौजूद उनके 11 वर्षीय बेटी गुंजन और 8 वर्षीय बेटे रवींद्र पर भी तेजाब के छींटे पड़े हैं। दोनों बच्चों का भी इलाज कराया जा रहा है।

पति को फोन पर मिली हमले की खबर

पीड़िता के पति संतोष निषाद ने बताया कि घटना के वक्त वह काम पर थे। इसी दौरान उन्हें पत्नी पर एसिड अटैक किए जाने की जानकारी मिली। खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। संतोष के मुताबिक, घर पहुंचने पर उनकी पत्नी दर्द से बुरी तरह कराह रही थीं। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

वारदात की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि महिला पर तेजाब फेंकने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था और क्या वह पहले से हमले की साजिश बनाकर आया था। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद हमले की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

कांवड़ यात्रा के दौरान हुई वारदात से दहशत

आस्था के पर्व के दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल महिला को निशाना बनाकर किए गए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। सरेराह हुए एसिड अटैक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पीड़िता की हालत पर भी नजर रखी जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : फिल्मी अंदाज में अपहरण 6 नाबालिगों ने दो युवकों को 5 घंटे तक घुमाया, कैश के साथ एकाउंट से भी लूटे पैसे …

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 नाबालिगों ने फिल्मी अंदाज में दो…

1 of 22