Uttar Pradesh

आधी रात को अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमिका के घर …. मनाने पहुंचा युवक, महिला ने किया मना तो कमरे में घुसा और …..

संत कबीरनगर : आधुनिकता के इस दौर में रिश्तों की महत्ता कितनी है? इस बात को हम भलिभांति जानते हैं। आज के समय में एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर होना कोई नई बात नहीं है। ऐसे लोगों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है, जो शादी के बाद किसी और के साथ चक्कर चलाते रहते हैं, लेकिन कई मौकों पर यह भारी पड़ जाता है और एक आफत बनकर उभर आती है।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से सामने आया है। आधी रात को पड़ोसी अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया। गर्लफ्रेंड ने उसकी डिमांड पूरी नहीं की तो नाराज होकर पड़ोसी ने आत्महत्या कर ली। अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। दरअसल, महुली थानाक्षेत्र के अगया उर्फ सिदाही गांव का रहने वाला 22 वर्षीय राजपाल चौधरी का शव उसके पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता महिला के घर से बरामद हुआ। राजपाल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था।

महिला की मानें तो राजपाल के साथ उसका अफेयर था। आधी रात को राजपाल उससे मिलने उसके घर आया। वो उसके साथ संबंध बनाना चाहता था। लेकिन महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर छत पर सोने चली गई। इससे नाराज होकर राजपाल ने आत्महत्या कर ली। महुली पुलिस को महिला ने बताया- मंगलवार को देर रात जब राजपाल चौधरी मेरे घर में घुस आया। वो मेरे साथ जोर जबरदस्ती करने लगा तो मैं दोनों बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई।

इस दौरान उक्त राजपाल ने मेरी ही साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में आत्महत्या कर ली। जब सुबह मैं कमरे में गई तो राजपाल का शव फंदे से लटका मिला। दूसरी तरफ मृतक की मां सुशीला देवी और बहनों का आरोप है- राजपाल की हत्या हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। थाने के बाद काफी देर तक मृतक के घर वालों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद हंमामा शांत करवाया गया। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

बेटी को चारा लाने भेजा था खेत वही प्रेमी के संग सेक्स करते पकड़ी गई, फिर क्या पिता को ही चुकानी पड़ी ये बड़ी कीमत..

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

रेप के मामले को सेटलमेंट करने पीड़िता के घर पहुंचे तीन BJP नेता, युवती ने चुपके से बना लिया वीडियो, FIR दर्ज

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ से सामने आए यौन शोषण के सनसनीखेज मामले ने राजनेताओं पर…

1 of 29