Uttar Pradesh

Extra Marital Affair : मेरा वाला ‘अब्दुल’ ऐसा नहीं है, 6 बच्चों की अम्मा को 7 बच्चों के अब्बू से हुई मोहब्बत, मन भरने के बाद

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी से निकाह की मांग करते हुए थाने में हंगामा कर दिया। यह मामला थाना छजलैट के एक गांव का है जहां एक महिला अपने प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी रही और इस पर पुलिस ने भी मामला सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

6 बच्चों की मां का सनसनीखेज खुलासा

17 साल पहले बिजनौर के एक युवक से विवाह करने वाली महिला के छह बच्चे हैं। लेकिन, चार साल पहले वह मायके आई और यहां उसकी मुलाकात एक शादीशुदा युवक से हुई, जिसके सात बच्चे थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए और महिला मायके में ही रहने लगी। युवक ने उसे किराए पर कमरा भी दिलवाया और उसके खर्च का ध्यान रखना शुरू किया। महिला के अनुसार युवक ने उसे निकाह का भरोसा दिया था लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर गया और खर्च देने से भी मना कर दिया।

पति को छोड़ा, प्रेमी से अफेयर किया

महिला का आरोप है कि युवक ने शारीरिक संबंध बनाए लेकिन अब निकाह करने से इंकार कर दिया। साथ ही, युवक के परिवार के सदस्य भी उसे परेशान करने लगे जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और निकाह की मांग की। पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया और शनिवार को युवक को थाने बुलाकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत करवाई। थाने में लंबी चर्चा के बाद युवक ने महिला से निकाह करने पर सहमति दी।

एसएचओ छजलैट, प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि मामले में अब एक लिखित समझौता हुआ है और महिला को उसके अनुरूप समाधान मिल गया है। यदि भविष्य में कोई तहरीर मिलती है, तो वे मामले की आगे की कार्रवाई करेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

अपनी की सास से इश्क लड़ा बैठा दामाद, दुनिया की फिक्र छोड़ कोर्ट में रचाई शादी, VIDEO जारी कर मांगा आशीर्वाद

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक कथित सास-दामाद की शादी का…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23