Uttar Pradesh

बेरोजगार महिलाओं के लिए शानदार मौका, सरकारी बसों में इतने पदों पर होगी कंडक्टरों की भर्ती, जानिए कहां कर सकते हैं आवेदन?

लखनऊ : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। निगम द्वारा 2584 महिला परिचालकों की संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न शहरों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया जा सके।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि चयनित महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्त किया जाएगा। इससे महिलाओं को अपने घर के पास ही रोजगार मिलने की सुविधा मिलेगी और आवागमन की समस्या भी कम होगी। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास सीसीसी (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी, जिसमें इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर सूची तैयार की जाएगी।

इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र या भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र होंगे, उन्हें मेरिट में 5 प्रतिशत अतिरिक्त भारांक दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना भी आवश्यक रखा गया है। चयनित महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के समान ही पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा।

यहां करें आवेदन

भर्ती प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा और प्रयागराज में, 28 मार्च को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या और वाराणसी में, 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन और आजमगढ़ में आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा, एक अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में मेले लगाए जाएंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।

What's your reaction?

Related Posts

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा,…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

Gangrape Case : जंगल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, इतने लोगों ने मिटाई हवस …. इस हाल में मिली पीड़िता

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल में  जानवरों का चारा लेने…

1 of 23