सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट में बवाल सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने CJI को दी गाली, उड़ाए कागज, देखे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ खुद पैरवी कर रहे एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट में हंगामा कर दिया। उसने कोर्ट रूम में केस से जुड़े कागजात फेंक दिए और भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, गालियां दी। इस पूरे हंगामे का वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले जजों को दिया आदेश, फिर किया गाली-गलौच

यह मामला जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आया था। याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने अपनी याचिका में लखनऊ के विकास नगर के एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सुनवाई शुरू होते ही उसने कहा, “मिस्टर ज्यूडिशियल सर्वेंट, मैं आपको आदेश देता हूं कि एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें।”

इस पर जस्टिस विश्वनाथन ने पूछा, “आप हमें आदेश दे रहे हैं?” इसके तुरंत बाद याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंक दिए और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर कोर्ट से बाहर ले गए। पूरी घटना के दौरान दोनों न्यायाधीश शांत रहे। याचिकाकर्ता को बाहर ले जाने के बाद अदालत ने अन्य मामलों की सुनवाई सामान्य रूप से जारी रखी।

पिछले साल फेंका था एक ने जूता

गौरतलब है कि इससे पहले 6 अक्टूबर 2025 को भी सुप्रीम कोर्ट में ऐसी ही घटना हुई थी। उस समय एक वकील ने तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया था। बाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया था और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने उसकी सदस्यता समाप्त कर दी थी।

What's your reaction?

Related Posts

‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

शिवपुरी : प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा

सेलिब्रिटीज और उनके फैंस के बीच अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन…

1 of 20